Loading...

हिमाचल में 30 मई से 1 जून और 4 जून को “ड्राई डे” घोषित

Ankita • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में जून माह में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव होने है। मतदान से 48 घंटे पहले यानि 30 मई से 1 जून को मतदान वाले दिन सायं 6 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त होने तक यह ड्राई डे घोषित किया गया है।

इसके अलावा 4 जून को मतगणना पूर्ण होने तक भी राज्य में ड्राई डे रहेगा। ड्राई डे के दौरान होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर शराब इत्यादि जैसे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पाबंदी रहेगी।

आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों के डीसी ने अपने-अपने जिलों में इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।