Loading...

हिमाचल में 4 दिन तक खराब रहेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 4 दिनों तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी होगी तो वहीं कई क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत 8 से 11 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा।

इस दौरान हिमाचल के 6 जिलों में बर्फबारी होगी और 4 जिलों में बारिश की फुहार बरसेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना के कई क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई है।

मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी में ताजा हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात होने की संभावना भी जताई गई है।