Loading...

हिमाचल में 50 वर्षीय महिला की हत्या, घर से कुछ दूर मिला शव

Ankita 19 Apr 2024 Edited 19 Apr 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस स्टेशन भवारना के अंतर्गत एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय कुसुम पत्नी कल्याण चन्द निवासी ग्राम पंचायत गदियाड़ा के वार्ड 2 के टीका नलोट के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इसके साथ ही धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जानाकारी के मुताबिक, गुरुवार को घर से पालमपुर के लिए निकली कुसुम जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

जिसके बाद घर से डेढ़ किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद किया गया। परिजनों के मुताबिक महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। महिला के गले में कट के निशान भी हैं। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Related Topics: