Loading...

हिमाचल में 6 दिन मौसम खराब रहने के आसार, अंधड़ का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अुनसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 14 मई तक माैसम खराब बने रहने की संभावना है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी व अन्य भागों में बारिश के आसार है।

बता दें 11, 12 व 13 मई को अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दाैरान अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

आज भी प्रदेश के कई भागों में मौसम कुछ खराब बना हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो मैदानी क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।