Loading...

हिमाचल में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता बच्ची की मां ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दी है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी भोजपुर निवासी अजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रवासी महिला ने बताया कि 2 दिन पहले उसकी बेटी स्कूल से घर आई तो वह काफी सहमी हुई थी। इसके बाद बच्चों की मां ने उससे बात की तो बच्ची ने घबराते हुए बताया कि अजय नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया है।

यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। बच्ची से पूछताछ करने के बाद महिला ने तुरंत इस बाबत आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दी। मामले की पुष्टि डीएसपी भारत भूषण द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।