हिमाचल में 97 ईवीएम में आई तकनीकी खराबी, घंटों बाधित रहा मतदान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा की सीटों के लिए कल शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान कई जिलों में ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग देरी से शुरू हुई।
बता दें प्रदेशभर में 97 ईवीएम खराब पाए गए। तकनीकी खराबी के चलते मशीनों के बदला गया और फिर वोटिंग शुरू हुई। लोगों ने सहयोग किया और मतदान के बाद ही लौटे।
जानकारी के मुताबिक, शिमला जिले में पांच, सिरमौर में 43, चंबा में 29, सुंदरनगर में 5, सोलन में चार, कुल्लू में एक, हमीरपुर में तीन, कांगड़ा में एक और बिलासपुर में छह मतदान केंद्रों में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रभावित हुआ।
मशीनें बंद होने के कारण मतदाताओं को कई घंटो तक इंतजार करना पड़ा। बता दें कि मतदान को लेकर शनिवार सुबह से ही हर वर्ग में खासा उत्साह रहा। सात बजे से पहले ही बूथों पर कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं।