लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल लोक उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही बॉलीवुड गायक राजीव थापा के नाम

PARUL | 6 नवंबर 2023 at 4:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

चौगान मैदान नाहन में हिमाचल लोक उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायक राजीव थापा के नाम रही। राजीव थापा ने हिंदी गाने गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचली गायक दीपक चौहान ने खूब समा बांधा।

इससे पूर्व नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में निकिता शर्मा ने पहला स्थान, अंजलि ने दूसरे और स्नेहा चौहान तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग सीनरी स्पर्धा में सावनी चौहान प्रथम, प्रगति चौहान द्वितीय व भानुप्रिया तृतीय स्थान पर रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कनिष्ठ वर्ग के बीच नारा लेखन स्पर्धा में उमंग, समृद्धि और मयंक ठाकुर क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग जूनियर में अली हैदर ने पहला, आराधना दूसरे और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]