हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष होंगे विधायक कुलदीप सिंह पठानिया
HNN / शिमला
चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दर्ज किया है। कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनेंगे।
वीरवार को सदन में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी 40 कांग्रेस विधायकों ने सहमति जताई। कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। भटियात से चुनाव जीते कुलदीप सिंह पठानिया पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन बने थे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।