हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन ही आयोजित होगी मंत्रिमंडल की बैठक
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा बजट सत्र के पहले ही दिन 14 फरवरी को मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेेलन हॉल में शाम 4 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रारूप को अंतिम रूप दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री जिनके पास वित्त विभाग भी है, 17 फरवरी को लगातार अपना दूसरा बजट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में विधानसभा में लाए जाने वाले संशोधनों को मंजूरी दी जा सकती है।
ऐसे में मंत्रिमंडल की 14 फरवरी को होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के बजट प्रारूप पर प्रमुखता से चर्चा की संभावना है। मुख्यमंत्री की तरफ से प्रस्तुत किए जाने वाला बजट ही सरकार के आगामी वर्ष का रोडमैप तय करेगा। बजट से आम आदमी के अलावा प्रदेश के कर्मचारी एवं पैंशनर्ज उम्मीद लगाए बैठे हैं।