लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल विस चुनाव: मतदान से दो दिन पूर्व और मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित, बंद रहेंगे ठेके

PRIYANKA THAKUR | 3 नवंबर 2022 at 11:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश भर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 12 नवंबर, 2022 (शनिवार) को मतदान संपन्न होने से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस पर 8 दिसंबर, 2022 (वीरवार) को ड्राई डे घोषित किया गया है। यह जानकारी राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने दी। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर, 2022 (वीरवार) सायं 5 बजे से 12 नवंबर, 2022 (शनिवार) सायं 5 बजे तक तथा मतगणना दिवस 8 दिसंबर (वीरवार) 2022 को ड्राई दिवस घोषित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी घोषणाओं तथा हिमाचल प्रदेश आबकारी एक्ट-2011 एवं पंजाब आबकारी एक्ट-1914 के प्रावधानों के अनुसार समस्त प्रदेश भर में तथा हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में संबंधित मतदान केंद्र से तीन किलोमीटर के दायरे में ड्राई डे रहेगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों और इस अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्रों में मादक द्रव्य, मांस की बिक्री तथा होटल, दुकानों तथा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में मादक द्रव्यों की बिक्री बंद रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब और अन्य स्थानों में किसी व्यक्ति को शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान आबकारी नियमों के अंतर्गत बिना लाइसेंस वाले परिसरों में लोगों द्वारा शराब के भंडारण पर प्रतिबंध रहेगा तथा नियमों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आयुक्त ने कहा कि संबंधित जिलों के आबकारी कलेक्टर, राज्य कर एवं आबकारी उप-आयुक्त/ सहायक आयुक्त तथा राज्य कर एवं आबकारी (उड़न दस्तों) के संयुक्त आयुक्त को अपने संबंधित क्षेत्रो में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने संबंधित तथा निकटवर्ती क्षेत्रों में संघनन निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]