हिमाचल शिक्षा बोर्ड कल घोषित कर सकता है 12वीं कक्षा का रिजल्ट

HP-board-of-school-educatio.jpg

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कल सोमवार यानि 29 अप्रैल को 12वीं कक्षा का रिजल्ट का रिजल्ट जारी कर सकता है। आज रविवार को भी बोर्ड कर्मचारी, अवकाश के बावजूद कार्यालय में आकर रिजल्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में करीब 85 हजार छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। बता दें अभी तक किसी भी बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया है। सभी विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

उधर, बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को जमा दो के तीनों संकायों आर्टस, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ घोषित हो सकता है।