Loading...

हिमाचल शिक्षा विभाग ने इस दिन तक बढ़ाई छात्रवृति के लिए आवेदन तिथि…

Ankita • 4 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विभाग ने सत्र 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तिथि अब 10 फरवरी तक बढ़ा दिया है। अब पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज कॉलेज कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

इसके बाद दस्तावेज जांच करके पोर्टल पर अपलोड होंगे। पूर्व में आवेदन की तिथि 30 नवंबर और 31 दिसंबर थी। अब 31 जनवरी से 10 फरवरी की गई है। वहीं, कॉलेजों में छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे दाखिल द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दस्तावेजों का पुन: रिन्यू करवाना होगा।

यह है छात्रवृति योजनाएं……
छात्रवृत्तियों में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी, एससी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं।