Loading...

हिमाचल सरकार डेयरी विकास के लिए लेगी 250 करोड़ का ऋण

Ankita • 26 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने की योजना के तहत डेयरी विकास के लिए 4 फीसदी ब्याज पर करीब 250 करोड़ ऋण लेगी। डेयरी विकास के लिए नाबार्ड ऋण देने को तैयार हो गया है। जल्द ही इसे लेकर नाबार्ड से साथ एग्रीमेंट कर दिया जाएगा।

दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कांगड़ा जिले के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के स्वचलित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना करने जा रही है। बता दें ढगवार स्वचलित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के टेंडर का खर्च सरकार अपने खजाने से वहन करेगी, मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

प्रोजेक्ट के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाएगा। नाबार्ड से मिलने वाले ऋण से संयंत्र तैयार किया जाएगा।ढगवार संयंत्र के लिए प्रतिदिन 2.74 लाख लीटर दूध की खरीद होगी।