Loading...

हिमाचल सरकार ने जारी की विधायक क्षेत्र विकास निधि की चौथी किस्त

Ankita • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

प्रदेश के 10 जिलों के लिए इतने करोड़ रुपए जारी….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत 34.29 करोड़ रुपए की चतुर्थ किस्त जारी कर दी है। इसमें 33.47 करोड़ रुपए विधायक क्षेत्र विकास निधि तथा 81.65 लाख रुपए मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।

इसी तरह मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत क्रमश: 0.5, 0.5, 0.6, 0.18, 0.5, 0.12, 0.10 तथा 0.6-0.6 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के उपायुक्तोें को एमएलए निधि की चौथी किस्त जारी कर दी है। जनजातीय जिलों के लिए अलग से फंड जारी होगा।

किसको कितना फंड……
बिलासपुर 210 लाख,
चंबा 226.80 लाख,
हमीरपुर 262.50 लाख,
कांगड़ा 787.50 लाख,
कुल्लू 210.00 लाख,
मंडी 525.00 लाख,
शिमला 420.00 लाख,
सिरमौर 262.50 लाख
साेलन 262.50
ऊना 262.50 लाख