हिमाचल सरकार ने वर्ष 2024 का कैलेंडर किया जारी, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…..
HNN/ शिमला
हिमाचल सरकार ने वर्ष 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। आगामी वर्ष चार छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। रविवार होने के चलते इन छुट्टियों का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

कैलेंडर वर्ष 2024 में 22 राजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 के तहत कैलेंडर ईयर 2024 में 16 राजपत्रित अवकाश होंगे। इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां होंगी।

सरकारी कार्यालयों, बोर्डों-निगमों में कार्यरत महिलाओं को दो छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। रक्षाबंधन, करवाचौथ और भैयादूज का अवकाश होता है लेकिन अगले साल करवाचौथ और भैयादूज पर रविवार है। महिलाओं को 19 अगस्त रक्षाबंधन की ही छुट्टी मिल पाएगी।
