हिमाचल सरकार ने शिक्षकों के तबादले के लिए बदला नियम, यहां देखें क्या है नया रूल…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों के तबादला नीति में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों के तबादले के लिए अब सरकार ने 30 किलोमीटर की दूरी तय कर दी है। यानि एक स्कूल से दूसरे स्कूल पर तबादला होने के लिए तीस किलोमीटर की दूरी होना अनिवार्य है।
जानकारी के मुताबिक, तबादले के लिए इस दूरी को पहले 40 किलोमीटर करने की तैयारी थी। कैबिनेट में भी इस पर विस्तार से चर्चा की गई थी। बाद में इस दूरी को 25 से 30 किलोमीटर ही किया गया।
अब यदि कोई शिक्षक एक स्कूल में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपना तबादला 30 किलोमीटर के दायरे के स्कूल में ही करवा लेता है तो उसका स्टे नहीं टूटेगा।
बता दें हिमाचल शिक्षा विभाग में 1 लाख 15 लाख कर्मचारी सीधे तौर पर शिक्षा विभाग के साथ जुड़े हैं। इनमें 80 हजार शिक्षक ही हैं। कुल कर्मचारियों की संख्या का यह हिस्सा काफी ज्यादा है। इसलिए कोई भी सरकार इनके खिलाफ सख्त नीति नहीं बना पाई। शिक्षा विभाग में ही सबसे ज्यादा तबादलें होते हैं।
