हिमाचल सरकार ने 9 आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए है।
सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर इन अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आईपीएस अधिकारी मोहित चावला डीआईजी साइबर क्राइम शिमला के पद पर तैनात किए गए हैं। इसी तरह इल्मा अफरोज को एसपी पुलिस जिला बद्दी लगाया है।
आईपीएस अधिकारी सचिन हिरेमथ एस को एडीपीओ बड़सर हमीरपुर, तिरुमलाराजू एसडी वर्मा एसडीपीओ रामपुर, शिवानी मेहता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा और अदिति सिंह को एसडीपीओ पांवटा साहिब तैनात किया गया है।
वहीं, एचपीएस अधिकारी लालमन, विनोद कुमार-2, महेंद्र ठाकुर को तुरंत पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन एचपीएस अधिकारियों के तैनाती आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।