Loading...

हिमाचल सरकार फिर लेगी 672 करोड़ का कर्ज, अधिसूचना जारी

By Ankita Published: 22 Mar 2024, 10:50 AM | Updated: 22 Mar 2024, 10:50 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल सरकार ने विकास कार्यों के लिए फिर 672 करोड़ रुपए कर्ज लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद सरकार ने ऋण के लिए आवेदन किया है। ऋण की यह राशि सरकारी कोष में 26 मार्च तक जमा हो जाएगी।

सरकार ने इससे पहले इसी महीने 1100 करोड़ रुपए कर्ज लेने के लिए आवेदन किया था। सरकार को 672 करोड़ रुपए का ऋण 15 वर्ष की अवधि के भीतर वापस लौटाना होगा।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष अब तक सरकार 7700 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है, जिसमें 672 करोड़ रुपए और जुड़ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार पर इस समय कर्ज राशि बढ़कर करीब 81,362 करोड़ रुपए हो जाएगी।

Tags: