Loading...

हिमाचल सरकार फिर लेगी 800 करोड़ रुपए का नया कर्ज, अधिसूचना जारी

Ankita • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार 800 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने वाली है। इसको लेकर सचिव वित्त द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पहले सरकार ने 12 अक्तूबर को भी 1000 करोड़ रुपए का ऋण लेने की अधिसूचना जारी की थी।

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, यह स्पष्ट किया है कि यह 800 करोड़ रुपए का ऋण 15 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। इसे 15 नवंबर 2038 तक चुकता किया जाएगा।

बता दें इसके लिए 13 नवंबर को नीलामी होगी। जानकारी के मुताबिक, यह ऋण विकास कार्यों पर खर्च करने का दावा किया गया है। इस कर्ज को लेेने के लिए भारत सरकार से अनुमति ले ली गई है।