Loading...

हिमाचल सरकार विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत दे रही 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Sep 2025 • 1 Min Read

प्रदेश सरकार द्वारा विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना की जानकारी फोक मीडिया कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

नाहन

फोक मीडिया कार्यक्रम से जागरूकता
आंबवाला-सेनवाला और कटोला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को योजना के लाभ समझाए।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में हिम गंगा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना की भी जानकारी दी गई।

स्थानीय लोगों की भागीदारी
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।