लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का मकान बनाने को दे रही 1.50 लाख की आर्थिक मदद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 15 सितंबर 2025 at 3:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये की सहायता दे रही है। यह जानकारी ऊना जिले में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान दी गई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

भूमि और आय शर्तें अनिवार्य
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्य दल आर.के. कलामंच चिंतपूर्णी ने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। लाभार्थियों को आवेदन तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवाना अनिवार्य है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग्रामीणों में बढ़ रही जागरूकता
नाट्य दल ने गोदरी सिध और ज्वार गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के लाभ बताए। साथ ही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना और नशा निवारण के बारे में भी जानकारी दी।

विशेष अभियान के तहत कार्यक्रम
एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऊना जिले में दो चरणों में 20 गांवों में कार्यक्रम होंगे। पहले चरण में 15 से 18 सितंबर तक अंब, गगरेट, चौकी, धवाली, त्यार और बौल में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। दूसरे चरण में 6 से 10 अक्तूबर तक जलग्रां टब्बा दल द्वारा विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नशा मुक्ति पर जोर
अभियान के दौरान नशा मुक्ति और सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कलाकारों ने लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]