हिमाचल से नौकरी करने के लिए दुबई गई 24 साल की युवती लापता
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के रहने वाली एक युवती नौकरी करने के लिए भारत से दुबई गई थी। परंतु अब लापता हो गई है। लापता युवती की पहचान 24 वर्षीय पवना जिला कांगड़ा के शाहपुर के रूप में हुई है। लापता युवती के भाई रोहित ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। वहीँ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है साथ ही मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 16 दिसंबर, 2023 को पवना बतौर घरेलू साहायिका के काम के लिए दुबई गई थी। चंडीगढ़ में एक महिला एजेंट ने पवना को नौकरी के बारे में बताया था और दुबई भेजा था। रोहित ने बताया कि 23 दिसंबर को उसकी आखरी बार बहन से फोन पर बात हुई थी जिसमें उसने कहा था कि उसे ओमान भेजा जा रहा है।
लेकिन उसके बाद अब तक उसकी बहन से कोई बात नहीं हुई है। रोहित ने बताया कि उसकी बहन का मोबाइल फोन और पासपोर्ट सब कुछ छीन लिया गया है। उसके साथ ग़लत व्यवहार किया जा रहा है। कांगड़ा के एएसपी हितेश लखनपाल ने खबर की पुष्टि की है।