हिमाचल से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लापता हुई एक नाबालिग को हरियाणा के सोनीपत से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग को ढूंढने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि नाबालिग लड़की शिमला से सोनीपत कैसे पहुँची इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले राजधानी शिमला से एक सोनीपत लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने बेटी को ढूंढने का प्रयास किया परंतु जब कहीं से भी उसका पता नहीं चल पाया तो पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की और अब जाकर उसे हरियाणा के सोनीपत से बरामद किया गया है। एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू ने पुष्टि की है।