Loading...

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित..

SAPNA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर-अक्तूबर में इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि टर्म-1 परीक्षाएं सितंबर और अक्तूबर में करवाई गई थी।

इसमें 10वीं कक्षा में 91,262 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए थे। 90,896 परीक्षार्थी बैठे थे। इसके अलावा जमा दो की टर्म-1 परीक्षा के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1,04,773 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए थे, जिनमें से 1,04,363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।