हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस दिन तक बढ़ाई एसओएस परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि…..
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल में राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राहत दी है। बता दें स्कूल शिक्षा बोर्ड ने (एसओएस) के तहत मार्च 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दी है।
अब अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से मार्च 2024 में 8वीं, 10वीं और जमा दो कक्षा की री अपीयर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अभ्यर्थी एक हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।