Loading...

हिमाचल: 8 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

Ankita • 8 Feb 2024 • 1 Min Read

यहां देखें किस विषय में कितने उम्मीदवार पास….

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में जिन अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा दी थी उनके लिए जरूरी खबर है। बता दें प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम जारी कर दिया गया है।

इस परीक्षा में 26.1 फीसदी अभ्यर्थी ही पास हुए है। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा नवंबर माह में जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, उर्दू और पंजाबी विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था।

सभी अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट(www.hpbose.org) पर अपलोड कर दिया है।