Loading...

हिमालयन संस्थान कालाअंब में परवाज संस्था के साथ किया गया पौधारोपण

Ankita • 24 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीटूशन्स कालाअंब में समाजसेवी संस्था परवाज-एक उड़ान के साथ मिलकर पौधा रोपण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर संस्था के साथ हिमालयन ग्रुप ने कई प्रजातियों के पौधे लगाए।

इस अवसर पर हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाईस चेयरमैन विकास बंसल, परवाज संस्था के प्रधान मनमोहन मित्तल, अध्यक्ष जगदीप ढांडा, महासचिव नरेन्दर गर्ग के अलावा, अन्य वरिष्ठ सदस्य प्रवीण मित्तल, राजेश महाजन ,विकास गर्ग, जुगनु सनीवेल, राजीव पूरी, डॉ. अमित, संदीप गर्ग, कमल गुप्ता, अजय गुप्ता इत्यादि भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के निजी शिक्षण विनयमक आयोग के अध्यक्ष मेजर अतुल कौशिक ने उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रधान मनमोहन मित्तल ने बताया कि परवाज-एक उड़ान वर्षों से सामाजिक कल्याण पहलों में सक्रिय रूप से शामिल है। परवाज शैक्षिक मूल्यों को बढ़ावा देता है, जिसके अंतर्गत अब तक 42 सरकारी स्कूलों में 552 जरूरतमंद छात्रों को उनकी वार्षिक फीस, स्कूल बैग, स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तकें और वर्दी प्रदान की गई है।

उनकी बोर्ड परीक्षा फीस प्रायोजित की गई है। इसके अलावा संस्था नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाते हैं, जिसके अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों, पीने के पानी की टंकियों और पार्कों की सफाई करते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं।

समय-समय पर आई फ़्लू जैसे प्रकोपों के दौरान आई ड्रॉप जैसी ज़रूरी आपूर्ति मुफ़्त में वितरित करते हैं। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजन किए जाते है, जहां मेधावी छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए परवाज़ ने प्रत्येक युवक एक-एक पौधा गोद लें मुहीम शुरू की है।

जिसका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाना है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर, पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा देना है। उसी मुहिम के अंतर्गत हिमालयन ग्रुप परिसर में भी पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। कॉलेज में बड़ी संख्या में फलों और औषधियों के पौधे लगाए गए।