10वीं व आईटीआई पास युवक-युवतियां कर सकते हैं आवेदन, आकर्षक वेतन और सुविधाएं
धर्मशाला में 19 सितम्बर, 2025 (शुक्रवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हीरो मोटोकाॅर्प लिमिटेड, हरिद्वार प्लांट (उत्तराखंड) द्वारा रोजगार साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस साक्षात्कार में 10वीं और आईटीआई (एनसीवीटी, एससीवीटी) उत्तीर्ण वर्ष 2023, 2024 और 2025 के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
धर्मशाला
100 पद होंगे भरे
संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि कुल 100 पदों के लिए लड़के और लड़कियां चयनित किए जाएंगे। 18 से 26 वर्ष आयु के उम्मीदवार एफटीई और गवर्नमेंट अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पात्रता और ट्रेड
पुरुष अभ्यर्थी फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मैकेनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए आवेदन कर सकते हैं। महिला अभ्यर्थी फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिस्ट, टर्नर, पेंटर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, पीपीओ शीट मेटल, मैकेनिक एग्रीकल्चर और मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटर-रिपेयर मैकेनिक ट्रेड में आवेदन कर सकती हैं।
वेतन और सुविधाएं
चयनित युवाओं को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, कैंटीन, यूनिफॉर्म, जूते और चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। मासिक वेतन ₹24,933 होगा और इन-हैंड सैलरी ₹17,247 रहेगी।
साक्षात्कार की तिथि व दस्तावेज़
इच्छुक उम्मीदवारों को 19 सितम्बर को सुबह 10 बजे तक संस्थान में पहुंचना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अनिल नेगी (8859054824) और सुरेश सिंह (9520196044) से संपर्क कर सकते हैं। केवल हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





