Loading...

हेरोइन के साथ पुलिस ने धरा व्यक्ति, पूछताछ जारी

Ankita • 4 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार पुत्र राम कुमार पीओ बरवाला जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार अपनी टीम के साथ सराहन में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की टीम ने सामने से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस को मनीष की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 2.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने बताया कि पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक नशा तस्कर पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।