Loading...

हॉस्टल में छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

NEHA • 27 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

मंडी जिले के एक निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा अंजना ठाकुर की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रथम वर्ष की छात्रा थी और सुंदरनगर में निजी शिक्षण संस्थान और हॉस्टल में करीब 12 दिन पहले ही आई थी।

छात्रा के परिजनों ने उसे बालकनी से गिराने की आशंका जताई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी और एडीसी को ज्ञापन सौंपा है। परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल में रैगिंग और टॉर्चर की घटनाएं होती हैं और संस्थान इसके तथ्य छिपा रहा है।

सुंदरनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।