होटल में दबिश देकर हेरोइन सहित गिरफ्तार किया पंजाब का युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस ने होटल में ठहरे एक युवक को 2.27 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान 22 वर्षीय विशाल निवासी बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त होटल में दबिश दी थी। इस दौरान होटल के एक कमरे में ठहरे आरोपी युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के हवाले से 2.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि पंजाब के इस युवक के माध्यम से प्रदेश में पहले भी अवैध नशे की तस्करी की जा चुकी है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया हैं।