होटल में धूम्रपान करने से रोका तो युवकों ने कर दी मारपीट, मामला दर्ज

Stopped-from-smoking-in-the.jpg

HNN/ ऊना

ऊना जिले के रायपुर मैदान स्थित एक होटल में मारपीट का मामला सामने आया है। यहाँ नववर्ष मनाने के लिए होटल में आए कुछ युवकों ने दो लोगों से मारपीट कर दी। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 324, 504 और 506 के तहत केस मामला दर्ज कर लिया है।

अर्पित पराशर पुत्र विजय पराशर निवासी रायपुर मैदान ने इस बाबत बंगाणा पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि नव वर्ष मनाने के लिए कुछ युवक रात के समय उनके होटल में पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक ने होटल के अंदर धूम्रपान करना शुरू कर दिया जिस पर उसको ऐसा करने से मना किया गया।

जिसके बाद सभी युवक होटल के बाहर चले गए और थोड़ी देर बाद हाथ में तलवार तथा चाकू लेकर होटल के अंदर घुस गए। इस दौरान युवकों ने अर्पित पराशर सहित एक अन्य से मारपीट कर डाली जिससे वह घायल हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

खबर की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।