होली के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क, बिलासपुर में दुकानों पर किया औचक निरीक्षण
होली पर्व के दृष्टिगत आज जिला प्रशासन बिलासपुर ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान मिठाइयों और पनीर के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
बिलासपुर
खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने को विशेष अभियान
होली के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क, बिलासपुर में दुकानों पर किया औचक निरीक्षण
बिलासपुर, 03 मार्च: होली पर्व के दृष्टिगत आज जिला प्रशासन बिलासपुर ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न मिठाई और डेयरी उत्पादों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
सैंपल लेकर भेजे परीक्षण के लिए
निरीक्षण के दौरान टीम ने कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और पनीर के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
मिलावट पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट या घटिया खाद्य सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी सैंपल की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नागरिकों से अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह प्रमाणित दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।