Loading...

1 जुलाई से इस दिन तक पूर्णतया बंद रहेगा नाहन चौगान मैदान…

By Ankita Published: 29 Jun 2024, 2:55 PM | Updated: 29 Jun 2024, 2:55 PM 1 min read

HNN/ नाहन

नगर परिषद के प्रवक्ता ने आज यहां जनाकरी दी कि जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान को 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक पूर्णतया बंद किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि बरसात के कारण चौगान मैदान को नुकसान से बचाने हेतु दो माह के लिए खेल-कूद व अन्य गतिविधियों के लिए पूर्णतया बंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैदान खुला रहेगा।