HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इन तस्करों पर लगाम कसने के लिए कार्यवाही नहीं कर रही है। पुलिस आए दिन नाकाबंदी कर इन माफियाओं को काबू कर रही है बावजूद इसके नशे के काले कारोबार में जुटे तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने चरस की बड़ी खेप सहित युवक को धर दबोचा है। इस दौरान युवक के कब्जे से 1 किलो 542 ग्राम चरस बरामद हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान निरमंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडिलांज के पास मौजूद थी। इस दौरान बालक राम पुत्र धहुलू राम निवासी गांव घाटू तहसील निरमंड की गतिविधियों पर संदेश हुआ तो उसे जांच के लिए रुकवाया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो युवक के कब्जे से 1 किलो 542 ग्राम चरस बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हेड कांस्टेबल जगदीश चंद की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है तथा उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





