HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी नशे के सौदागर नशे की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस आए दिन जगह-जगह नाकाबंदी कर इन नशा तस्करों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर 1 किलो से भी अधिक चरस के साथ दो तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में थाना सदर की पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो 1 किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। खबर की पुष्टि बिलासपुर हेडक्वार्टर डीएसपी राज कुमार ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group