लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थी इस दिन तक करवाएं परीक्षा शुल्क जमा….

PARUL | 21 नवंबर 2023 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/धर्मशाला

10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थी अगले साल मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस परीक्षा शुल्क जमा करवाने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 20 दिसंबर तक 100 और इसके बाद 1000 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन जमा करवाया जा सकेगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने ने बताया कि मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं की नियमित वार्षिक परीक्षाओं और कंपार्टमेंट, एडिशनल सब्जेक्ट आदि के लिए 1 से 15 दिसंबर तक फीस जमा कर सकते हैं। 10वीं के छात्र 950 रुपए शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों को 1150, कंपार्टमेंट केवल अंग्रेजी के लिए 700, एक अतिरिक्त सब्जेक्ट के लिए 700 और 12वीं कक्षा के डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर के लिए 700 रुपए शुल्क के साथ बिना लेट फीस 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त 10वीं की इंप्रूवमेंट के लिए 950, जबकि 12वीं कक्षा के लिए 1150 रुपए शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]