Loading...

10 फरवरी को हिमाचल आ सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Ankita • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 10 फरवरी को हिमाचल दौरे पर आ सकते हैं। खरगे इन दिनों विभिन्न राज्यों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार 10 फरवरी को उनका हिमाचल आने का कार्यक्रम संभावित है। उनके साथ प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। शिमला में वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक कर सकते हैं।

इस दौरान चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियो को दिशा निर्देश भी जारी कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, ऐसे में अब शिमला, मंडी या हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली आयोजित की जा सकती है।