10 साल बाद एचपीसीए स्टेडियम में दिखेंगी अभिनेत्री प्रिटी जिंटा
इतने मई को पंजाब और दिल्ली का है मैच…..
HNN/ धर्मशाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद हो रहे आईपीएल मैचों में 17 मई को एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान दर्शक अभिनेत्री प्रिटी जिंटा का दीदार कर पाएंगे। प्रिटी जिंटा अपनी टीम पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाती नजर आएंगी। वह पंजाब टीम की सह मालकिन हैं।
इसके अलावा मैच देखने के लिए भी कई सितारे आएंगे। इनमें राजस्थान रॉयल्स की सह मालकिन शिल्पा शेट्टी के आने की उम्मीद है। वह राजस्थान रॉयल्स टीम की सह मालकिन हैं। प्रिटी जिंटा 17 मई को ही धर्मशाला पहुंचेगी। शिल्पा शेट्टी 19 मई को होने वाले मैच के लिए धर्मशाला पहुंच सकती हैं। 2010 से 2013 के बीच धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने अपने दूसरे होम ग्राउंड में कुल नौ मैच खेले हैं।