12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ मंडी
जिला मंडी के चौंतड़ा में एक 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि लड़की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं इस घटनाक्रम में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने शव स्थानीय अस्पताल के शव गृह में रखा है। आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। बता दें लड़की के पिता शिक्षा विभाग में ही जोगिंद्रनगर के एक सरकारी स्कूल वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की पढ़ाई व परिवार के कुछ अन्य मसलों के चलते डिप्रेशन में थी। उसका उपचार भी चल रहा था। नॉन मेडिकल विषय की छात्रा का आज अंग्रेजी का पहला पेपर था।
गुरुवार दोपहर बाद चौंतड़ा के भगेहड गांव में छात्रा का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे परिजनों की पांव तले जमीन खिसक गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।