Loading...

12 नवंबर को जिला में सुबह इतने बजे शुरू होगा मतदान…

PRIYANKA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने ज़िला के विभिन्न विभागों, विद्युत परियोजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों के कार्यालयाध्यक्षों से विधानसभा निर्वाचन-2022 के अंतर्गत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और विद्यार्थियों से मतदान करने और जागरूकता गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को लेकर एक विशेष अपील की है।

डीसी राणा द्वारा जारी की गई विशेष अपील में कहा गया है कि प्रदेश विधानसभा आम चुनाव-2022 के तहत 12 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। चुनावों में लोगों की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने के लिए भारत के चुनाव आयोग का निरंतर प्रयास रहा है।

मतदान के लिए सभी पात्र मतदाताओं की बाधा मुक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के सभी सार्वजनिक और निजी प्रतिष्ठानों के लिए मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।