13 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
HNN/ नाहन
सिरमौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.के. चौधरी व सचिव माधवी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देषों पर प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में वैवाहिक, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चेक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी के मामले, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई अन्य प्रकार के मामलों का निपटाया किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन्हीं निर्देषों पर जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन के अलावा न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आम जनता से आग्रह करते हुए कहा कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।