13 वर्षीय नाबालिग युवती ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ललेहड़ में एक 13 वर्षीय नाबालिग युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। जबकि मृतका की मां दिहाड़ी-मजदूरी करती है।
दो महीने पहले ही इन्होंने ललेहड़ गांव में किराए पर मकान लिया था। इसी दौरान 13 वर्षीय नाबालिग प्रवासी युवती ने अपने ही घर के छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।