लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

13 वर्षीय नाबालिग से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

PARUL | 10 नवंबर 2023 at 11:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ का देहांत हो चुका है। जिसके बाद वह अपने पिता और चाचा के साथ घर में रहती है।

इसी दौरान करीब चार माह पहले जब एक दिन उसके पिता घर पर नहीं थे, तो चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और साथ ही किसी को न बताने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली अपने पिता की चाची और अपनी बुआ को इसके बारे में बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद दोनों महिलाएं पीड़िता को लेकर महिला पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]