Loading...

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे सीएम अरविंद केजरीवाल

By Ankita Published: 29 Jun 2024, 5:02 PM | Updated: 29 Jun 2024, 5:02 PM 0 min read

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की मांग पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा।

केजरीवाल को 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा। केजरीवाल की तीन दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया।

विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा ने केजरीवाल को जेल भेजने की मांग करने वाली याचिका पर पहले फैसला सुरक्षित रखा और बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश सुनाया।

Tags: