Loading...

14 दिन बाद सभी वाहनों के लिए बहाल हुई अटल टनल रोहतांग

Ankita • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

अटल टनल रोहतांग सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही के लिए करीब 14 दिन बाद बहाल कर दी गई है। वहीं पर्यटक फिलहाल सोलंगनाला तक ही जा सकेंगे। बता दें अटल टनल रोहतांग बहाल होने से अब पर्यटकों ने राहत की सांस ली है।

लाहौल की बुकिंग लेकर आ रहे पर्यटक, लाहौल की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों और जरूरी वस्तुएं लेकर जा रहे बड़े वाहन अटल टनल होकर लाहौल की ओर जा सकते है। गौरतलब है कि 31 जनवरी से मनाली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हुई थी। इससे टनल यातायात के लिए बंद हो गई थी।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण बंद हुई अटल टनल रोहतांग लगभग 14 दिन बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटक अटल टनल रोहतांग की ओर सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही सफर कर सकते हैं।