मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा और एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि (Taurus)
धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़ाव रहेगा। कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना बन सकती है। वरिष्ठ सदस्यों से बहस करने से बचें, गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज लाभदायक दिन रहेगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा कार्य मिलने की संभावना है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें और लिखापढ़ी करके ही कोई बड़ा सौदा करें। यात्रा के योग बन रहे हैं, समय का सदुपयोग करें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कर्क राशि (Cancer)
बुद्धिमानी से आगे बढ़ें, आवश्यक कार्य समय से पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें, सेहत प्रभावित हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई जिम्मेदारी पूरी करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। गुप्त बातें दूसरों से साझा न करें। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम जीवन में नए मोड़ आ सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
व्यापारिक दृष्टि से अनुकूल दिन रहेगा। सेवाक्षेत्र से जुड़ने वालों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परीक्षा के परिणाम अनुकूल आ सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी। संपत्ति संबंधी कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
आध्यात्मिकता में रुचि रहेगी। निजी मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सतर्कता आवश्यक है। साझेदारी में कोई बड़ा समझौता करने से पहले सभी शर्तें स्पष्ट कर लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति की सलाह से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। अहंकार से बचें।
धनु राशि (Sagittarius)
कार्य को सूझबूझ से करें। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। रिश्तों में अनबन को दूर करने का प्रयास करें। सामंजस्य बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। किसी अच्छे अवसर पर ध्यान दें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नवविवाहित दंपत्तियों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा, विरोधी ईर्ष्या कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Pisces)
साख और सम्मान में वृद्धि होगी। बड़ों की बातों को महत्व दें। व्यवसायिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। धन निवेश करने से पहले सभी शर्तें पढ़ें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group