Loading...

15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत अनोखा टांडा में 15 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान राधिका पुत्री रंजीत सिंह निवासी अनोखा टांडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधिका ने बीते कल दोपहर के समय अपने घर की छत के साथ दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर ना आने पर परिजन कमरे में गए तो उन्होंने राधिका को फंदे से लटका देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस की दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। किशोरी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।