150 अंकों की होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा अपने अधीन बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस समय अवधि में छात्रों को प्रश्न पत्र में पूछे सवालों के जवाब देने होंगे।
बीएड की प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न मल्टीपल चॉयस होंगे। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा। बीएड में प्रवेश मैरिट के आधार पर दिया जाएगा और मैरिट के लिए क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
यानी कि प्रवेश परीक्षा में 150 में से कम से कम 53 अंक हासिल करने होंगे। एससी/एसटी/ओबीसी/शारीरिक अक्षम वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 45 अंक हासिल करने होंगे। बता दें कि बीएड प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।