Loading...

150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

PARUL • 19 Mar 2024 • 1 Min Read

शिलाई के रोनहाट क्षेत्र में हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

HNN/शिलाई

शिलाई उपमंडल के रोनहाट में सोमवार शाम को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रताप सिंह (46) पुत्र नैन सिंह निवासी कोटी गांव, पंचायत कोटीबोंच, शिलाई के तौर पर हुई है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आल्टो गाड़ी रोनहाट से भद्रासी की तरफ जा रही थी। इस बीच अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। रोनहाट चौकी प्रभारी नवीन सैनी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि देर शाम को शिव मंदिर के समीप एचपी 85-1471 ऑल्टो कार 150 फीट नीचे खाई में गिर गई।

इस दुर्घटना में चालक प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गहरी खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट पहुंचाया।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।